Headlines

मार्च के पहले दिन LPG के ग्राहकों को झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 105 रुपए महंगा

आम आदमी पर मार: रसोई गैस की कीमतों में फिर बढ़ोतरी,15 रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर

जयपुर : रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने पर आशंका जताई जा रही थी कि अब पेट्रोल-गैस महंगी होंगे। इस युद्ध का असर अब दिखने लगा है। तेल-गैस कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने आज एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस निर्णय के बाद आज से राज्य में कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर (19 किलो) की कीमत में 105 रुपए बढ़ गई। इस निर्णय के बाद आज से 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 1921.50 रुपए के बजाए 2026.50 रुपए में मिलेगा। हालांकि इस बढ़ोतरी का असर फिलहाल घरेलु रसोई पर नहीं पड़ा है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि तेल कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही बदलाव किया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू उपभोक्ता को अब भी 14.2 किग्रा का गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी 903.50 रुपए में मिल रहा है। फिलहाल घरेलू सिलेंडर की कीमत में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत भी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *