Headlines

राम-रहीम वापस पहुंचा जेल, डेरा प्रमुख को मिली पैरोल अवधि आज हुई समाप्त

राम-रहीम वापस पहुंचा जेल, डेरा प्रमुख को मिली पैरोल अवधि आज हुई समाप्त

रोहतक: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म हो गई है। राम रहीम 11ः50 बजे सुनारिया जेल में पहुंच गया। डेरा प्रमुख के पहुंचने के मद्देनजर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई और आसपास के क्षेत्र में भी घेराबंदी की गई है।

गुरुग्राम से करीब 11:00 बजे राम रहीम डेरे के नामचर्चा घर से निकला। वहीं करीब 45-50 मिनट में राम रहीम सुनारिया जेल में पहुंच गया। 10 गाड़ियों का लंबा काफिला उसके साथ रहा।

7 फरवरी को मिली थी पैरोल

हत्या और दुष्कर्म मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को 7 फरवरी को पैरोल दी गई थी। रविवार को पैरोल खत्म हो गई और उसने जेल में सरेंडर कर दिया। सरकार की तरफ से अभी तक राम रहीम की पैरोल बढ़ाने के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई थी। पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर से भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद थे। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी सजा सुनाई गई थी।

पंजाब में भाजपा के पक्ष में मतदान का फरमान

पंजाब में 20 फरवरी को हुए चुनावों के दौरान सबकी नजरें डेरा सच्चा सौदा के रुख पर टिकी रहीं। राज्य में डेरा समर्थक करीब 40 लाख वोटर्स हैं जो पंजाब की 117 सीटों में से 70 सीटों पर सीधे असर डालते हैं। मतदान से एक दिन पहले 19 फरवरी को डेरे की राजनीतिक विंग ने भाजपा और अकाली दल के पक्ष में मतदान का फरमान डेरा प्रेमियों के लिए कोडवर्ड के रूप में जारी हुआ। वहीं डेरे की ओर से BJP के समर्थन की बात को पब्लिक डोमेन में नहीं लाया गया। डेरे की कोशिश यही रही कि फॉलोअर्स को गुपचुप तरीके से BJP को वोट करने का मैसेज पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *