जयपुर। राजस्थान घूमर क्वीन 2022 सद्भावना परिवार फाउंडेशन की ओर से राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एकल महिला राजस्थानी नृत्य प्रतियोगिता राजस्थान घूमर क्वीन 2022 सीजन 3 का आयोजन मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में 28 फरवरी किया जाएगा। शो डायरेक्टर रोहित शर्मा , सद्भावना परिवार के संस्थापक मनोज पांडे, चेयरमैन शिवकांता पांडे ने बताया प्रतियोगिता में विजेता को घूमर क्वीन के ताज से नवाजा जाएगा। साथ ही ट्रॉफी व 21000 रुपए का कैश प्राइस दिया जाएगा। ऑडिशन और सेमीफाइनल राउंड के बाद राजस्थान से सेलेक्ट हुए टॉप 25 फाइनलिस्ट का जयपुर के विभिन्न जगहों पर फोटो शूट करवाया गया।

