Headlines

जनता सेना की सदस्यता, कोष व अनुशासन समितियां गठित

जनता सेना

भीण्डर। जनता सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भूरालाल मेनारिया ने संरक्षक एवं पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर की अनुशंसा से सदस्यता अभियान, कोष संग्रह व अनुशासन कमेटियों का गठन किया गया। प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान समिति में संयोजक के रूप में कोमल कामरिया पूर्व पार्षद कानोड़, सदस्य के रूप में मगनीराम रेगर भीण्डर, हरीश जणवा भटेवर, खेमराज डांगी तारावट, भंवरलाल पटेल पातुखेड़ा, सुनील लोढ़ा उदयपुर, प्रताप सिंह सलूम्बर, देवेन्द्र सिंह साकरिया (खेड़ी मावली) और शिवलाल पालीवाल (गोगुन्दा) को शामिल किया गया।

वहीं, कोष संग्रह समिति का संयोजक दिनेश माली को बनाया गया। इसमें गजेन्द्र सामर, अरुण भानावत कानोड़, कैलाश चौधरी कानोड़ एवं अशोक धर्मावत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त अनुशासन समिति का संयोजक हरि सिंह चौहान कुराबड़ को मनोनीत किया गया। इस समिति में रुपलाल मेनारिया खरसाण, पूरण सुथार भटेवर, रमेश सोनी कूंथवास एवं विक्रम सिंह झाला बम्बोरा और सूरजमल बोहरा भीण्डर को सदस्य नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *