जयपुर: नर्सेज संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा बजट भाषण में सात लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारियों- अधिकारियों पर राजस्थान सिविल सेवा अंशदाई पेंशन नियम 2005 एनपीएस निरस्त कर राजस्थान सिविल सेवा पेंशन नियम 1996 पुरानी पेंशन अगले वर्ष से लागू करने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोमसिंह मीणा ने मुख्यमंत्री का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया ।
आज सवाई मानसिंह चिकित्सालय में नर्सिंग अधीक्षक सुश्री भारती संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोम सिंह मीणा ,प्रदेश संयोजक मनोज दुब्बी, प्रभारी सारधा निनामां ,फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से ओम प्रकाश, सचिवालय कर्मचारी संघ से देवव्रत मीणा, राकेश तारनपुर ओर दिनेश बागड़ी, अशफाक नकवी, राकेश सैनी, नरेंद्र सैनी, संतोष जाखड़ ,चेतराम जोरवाल, सुनील सोनवाल, कांता बेरवा, अंशु गर्ग, नरेंद्र कुमार आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की राज्य सरकार का आभार जताया।
