Headlines

रूस के मिलिट्री ट्रक यूक्रेन में घुसे, यूक्रेन ने कहा- जंग जितने तक लड़ेंगे

यूक्रेन

मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन : रूस की सेनाएं अमेरिका-यूरोप की धमकियों को दरकिनार करते हुए यूक्रेन के दो प्रांतों में घुस गईं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो प्रांतों को आजाद देश घोषित कर दिया। रूस की इस कार्रवाई के बाद अमेरिका भी एक्शन मोड में आ गया है। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाने का ऐलान किया है। बाइडेन साफ कर चुके हैं वो नाटो की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करेंगे।

यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका की तनातनी के बीच रूसी सेना के सैकड़ों ट्रक का काफिला यूक्रेन बॉर्डर की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से यह खबर दी है। यह काफिला रूसी शहर बेलगोरोद से होते हुए यूक्रेन बॉर्डर की नजदीक जा रहा है। वहीं हंगरी ने भी घोषणा की है कि वो यूक्रेन से लगी बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती करेगा। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने साफ लहजे में कहा, छोटे बड़े हमले जैसा कुछ नहीं होता है। हमला सिर्फ हमला है। हम प्लान A के तहत हर तरह के डिप्लोमैटिक टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद प्लान B में अपने हर शहर, हर गांव और एक एक इंच जमीन के लिए तब तक लड़ेंगे, जब तक जीत नहीं जाते।

अमेरिकी शेयर मार्केट में भी भूचाल

यूक्रेन में रूस के आक्रामक एक्शन की वजह से दुनिया भर के शेयर मार्केट में भूचाल जारी है। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स और S&P 500 (तीनों अमेरिकी स्टॉक मार्केट इंडेक्स हैं) में गिरावट है। नैस्डैक में 1.23%, S&P 500 में 1.02% और डॉव में 1.42% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, क्रूड ऑइल की कीमतें 1.5% की बढ़ोतरी के 96.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *