जयपुर। आगामी 6 मार्च को जयपुर में बड़ा फाग महोत्सव होगा। उत्सव के समन्वयक विशाल शर्मा ने बताया कि इस विशाल फागोत्सव में भारतवर्ष के प्रसिद्ध कलाकार शुभम, रूपम, पुरुषोत्तम बृजवासी, ओपी अरोड़ा, सुनील शर्मा, महेश पवार आदि अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम पत्रकार कॉलोनी स्थित आनंद महल में होगा। आज प्रातः गणेश जी को निमंत्रण देकर प्रोग्राम की विधिवत शुरुआत की गई। इस मौके पर सतीश नागौरी, महेंद्र जयसवाल, डॉ प्रदीप शर्मा, कपिल शर्मा, रवि दीक्षित, जीतू भंडारी, धीरज माहेश्वरी, सद्भावना परिवार के मनोज पांडे मौजूद रहे।
