Headlines

आसमान में पहली बार गरजा F-16 फाइटिंग मल्टी रोल एयरक्राफ्ट

jdh4 1645518847

जोधपुर : जोधपुर एयरबेस पर इंडियन एयरफोर्स व रॉयल एयरफोर्स ऑफ ओमान के संयुक्त युद्धाभ्यास ईस्टर्न ब्रिज-6 का आगाज हुआ। पहले दिन भारत के सबसे ताकतवर स्क्वाॅड्रन नंबर 31 ‘लॉयंस’ सुखोई 30 एमकेआवई का ओमान की स्क्वाड्रन नंबर 18 के एफ-16 फाइटिंग फाल्कन के बीच मुकाबला हुआ। सुखोई व एफ-16 ने उड़ान भरी। 25 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर दोनों ने पलक झपकते ही टारगेट हिट किए। देसी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस ने भी उड़ान भरी।

ये पहला मौका है जब एफ-16 फाइटिंग मल्टी रोल एयरक्राफ्ट जोधपुर के आसमान को चीरते हुए शक्ति का प्रदर्शन किया। ओमान के पांच एफ-16 फाइटर, एक सी-130 हरक्युलिस और एक एयरबस ए-320 यहां लाए गए हैं। ओमान के दल में 120 सदस्यों से ज्यादा लोग हैं। इनमें करीब 15 फाइटर पायलट भी शामिल हैं।

jdh1 1645518819 jdh7 1645518877

इस वॉर प्रैक्टिस में फाइटर ऑपरेशन, ग्रुप लड़ाकू कौशल, हाई हवाई टारगेट पर फोकस रहेगा। साथ ही दोनों देशों के लड़ाकू पायलट एक दूसरे विमान की युद्ध कला बताएंगे। भारतीय दल हवा से हवा में रिफ्यूलिंग सीखेंगे। इनके अलावा ग्राउंड स्टाफ आपस में तैयारियों को साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *