Headlines

यूक्रेन के लुहांस्क-डोनेट्स्क में घुसी रूसी सेना

rush e1645522342379

नई दिल्ली: रूस की सेना यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेट्स्क (डोनबॉस इलाके) में घुस गई है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 13 घंटे (भारतीय समय के अनुसार देर रात 3 बजे) पहले यूक्रेन के इन दोनों राज्यों को स्वतंत्र देश घोषित किया था। इसके बाद रूसी सेना के टैंक इन इलाकों की तरफ बढ़ रहे हैं। पुतिन ने कहा था कि लुहांस्क-डोनेट्स्क और अलगाववादियों के कब्जे वाले इलाके में शांति बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हम रूस के इस कदम से वे डरते नहीं हैं। हमने किसी से न कुछ लिया है और न ही किसी को कुछ देंगे। जेलेंस्की ने कहा कि रूस की घोषणाओं और खतरों के बावजूद यूक्रेन की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं वैसे ही बनी रहेंगी जैसे पहले थीं। यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र घोषित करने वाले ​​पुतिन के कदम के बाद ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *