भीलवाड़ा : भीमगंज थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर ने पड़ोस में रहने वाली 2 साल की बच्ची से रेप किया है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे कमरे में पहुंचे। वह लहूलुहान पड़ी थी। दरवाजा खोलकर ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया, पर लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। उधर, बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्ची मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है।
नागौर के परबतसर का रहने वाला हनुमान (40) एक महीने पहले ही मोहल्ले में रहने आया था। यहां किराए के मकान में वह रह रहा था। रविवार की शाम वह बच्ची को अपने किराए वाले कमरे में ले गया। यहां रोने की आवाज आई तो मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। मोहल्ले के लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। बच्ची को खून से सनी हुई देखते ही मोहल्लेवासी भड़क गए। हनुमान को घर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मार-मार कर उसे अधमरा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल लेकर आए।
पिटाई के बाद हनुमान भी घायल हो गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। मोहल्लेवासियों ने उस वार्ड को घेर लिया, जहां हनुमान काे भर्ती कराया गया है। भीड़ को देखते हुए अस्पताल में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

