Headlines

जोधपुर में एक पत्रकार NIA के राडार पर, की जा रही है गहन पूछताछ

जोधपुर में एक पत्रकार NIA के राडार पर, की जा रही है गहन पूछताछ

जोधपुर: एनआईए ने जम्मू कश्मीर व दिल्ली में बड़े आतंकी हमले का षड़यंत्र रचने के मामले में आज देशभर में सात स्थान पर दबिश देकर कुछ लोगों से पूछताछ करना शुरू किया है। एनआईए ने आज जोधपुर के अलावा जम्मू कश्मीर को सोपोर, कुपवाड़ा, सोफियां, राजौरी, बडगाम व गंदेरबल में कुछ स्थान पर दबिश दी। जोधपुर में इस मामले में एक पत्रकार से लगातार पूछताछ की जा रही है।

एनआईए की तरफ से बताया गया कि कश्मीर घाटी सहित दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने से यह दबिश जुड़ी है। इस मामले में एनआईए अब तक 28 लोगों को पकड़ चुकी है। एनआईए की तरफ से कहा गया है कि इस साजिश में लश्करे तैयबा, जैश ए मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, अलबद्र सहित इनसे जुड़े कुछ संगठनों के तार जुड़े है। एनआईए की टीमों ने इन लोगों के पास से आतंकी हमलों की साजिश से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए है।

एनआईए की एक टीम ने आज सुबह जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में पत्रकार बरकत अली के मकान पर दबिश दी। करीब पांच घंटे तक उससे पूछताछ की गई। इसके बाद एक बार एनआईए की टीम वहां से रवाना हो गई। थोड़ी देर बाद बरकत अली को इंटेलीजेंस ब्यूरो के कार्यालय में बुलाया गया। वहां खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बरकत अली से पूछताछ की। इसके बाद वापस एक बार फिर बरकत अली को उसके घर ले जाया गया। हालांकि इस दौरान उसकी बाइक आईबी कार्यालय के बाहर खड़ी रही। ऐसा माना जा रहा है कि एनआईए अगले कुछ दिन में बरकत अली को दिल्ली बुलाकर नए सिरे से पूछताछ कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *