श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक आतंकी मारा गया है। फिलहाल इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर (जम्मू-कश्मीर) जोन पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जैनापोरा इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर भारी फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। फिलहाल सेना ने अभी उनके नाम का खुलासा नहीं किया है। अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर: दो जवान शहीद, एक दहशतगर्द मार गिराया,बड़े पैमाने पर चल रहा तलाशी अभियान
