Headlines

ओवरस्पीड वाहन बने काल: बस ने ओवरलोडेड स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 की मौत

whatsapp image 2022 02 18 at 120451 pm 1645166323 1

सीकर: ओवरस्पीड वाहनों की अनदेखी बच्चों के लिए मुसीबत गयी हैं। जैसलमेर के बाद शुक्रवार सुबह सीकर में एक ओवरस्पीड लोक परिवहन बस ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पलट गई और 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को जैसलमेर के फलसूंड में भी ओवरस्पीड स्कूल बस पलटने से 2 बच्चों की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को हुई दुर्घटना सीकर से 40 किलोमीटर दूर पलसाना कस्बे की है। रानोली थानाधिकारी कैलाशचंद ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण बस ड्राइवर अपना संतुलन नहीं बना पाया और स्कूल वैन को टक्कर मार दी। स्कूल वैन में आर्यन स्कूल के करीब 18 बच्चे सवार थे। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 7 बच्चों को राजकीय अस्पताल पलसाना में व तीन बच्चों को सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने संवेदना की व्यक्त

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बच्चों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने लिखा कि, माता-पिता और परिजनों को ईश्वर संबल प्रदान करें। घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।AS 1

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *