जयपुर : सिंधीकैंप बस स्टैंड को जोधपुर बस स्टैण्ड की तर्ज पर पैसेन्जर फ्रेण्डली बनाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सीएमडी संदीप वर्मा ने आज जयपुर मेट्रो, हैरिटेज नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस एवं रोडवेज के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर यह निर्णय लिया। रोडवेज़ सीएमडी रोडवेज ने जयपुर मेट्रो, हैरिटेज नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस एवं रोडवेज के अधिकारियों के साथ यात्री सुरक्षा के लिए बस स्टैंड के आगमन व निकास द्वार से आने जाने के लिए 10-12 फिट का विशेष पैदल पथ बनाने, मेट्रो स्टेशन से प्लेटफार्म, आवागमन व निकास द्वार से प्लेटफार्म जाने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्णय लिया गया, जिससे यात्री व बसों का आवागमन अलग-अलग सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित किया जा सकें।
रोडवेज सीएमडी ने जयपुर मेट्रो के निदेशक (संचालन) विवेक कुमार व महा प्रबन्धक (संचालन) विनय कुमार शर्मा को मेट्रो स्टेशन व रोडवेज के निकास द्वारा के पास फुटपाथ की चौढाई बढाने व रेलिंग लगाकर मेट्रो व रोडवेज के यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सहयोग करने के लिए कहा गया। रोडवेज सीएमडी ने निरीक्षण के दौरान डीएसपी, यातायात श्याम सुन्दर को बस स्टैण्ड के आसपास अव्यवस्थित ट्रैफिक को व्यवस्थित करने व बस स्टैण्ड के बाहर निजी दुकानों को व्यवस्थित कर पार्किंग फ्री बनाने के लिए सहयोग करने के लिये कहा गया, जिससे यात्री सुरक्षित बस अड्डे पर आ जा सकें।
रोडवेज सीएमडी ने ग्रेटर नगर निगम की उपायुक्त दीपाली एवं एक्सईएन को बस स्टैण्ड के बाहर निजी दुकानों को व्यवस्थित करने व स्टैण्ड पर प्रतिदिन 70-75 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन है इसलिए कचरे के निस्तारण के लिये भी व्यवस्था करने के लिए सहयोग करने के लिये कहा गया। रोडवेज सीएमडी ने सिन्धी कैम्प थाने का भी निरीक्षण किया जिसमें थाने की बिल्डिंग व कमरों को ठीक करने के सम्बन्ध में सिन्धी कैम्प के मुख्य प्रबन्धक व अधीक्षण अभियन्ता को बैठक कर प्लान बनाने के निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के दौरान राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) जे.पी. बुनकर, वित्तीय सलाकार वीना गुप्ता, कार्यकारी निदेशक (यातायात) लोकेश सहल, अधीक्षण अभियन्ता मुकेश राणा तथा मुख्य प्रबन्धक भानूप्रताप सिंह मौजूद थे। सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड को जोधपुर बस स्टैण्ड की तर्ज पर पैसेन्जर फ्रेण्डली बनाने के लिए हर 15 दिन में निरीक्षण कर लगातार सुधार करने के लिये निर्णय लिया जाएगा।

