भीण्डर : जनता सेना के भीण्डर मंडल के कार्यकर्ता पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में ज़िलाधीश एवं उप निदेशक स्थानीय निकाय से मिले और भीण्डर नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी द्वारा सहयोग नहीं करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के काफ़ी पट्टे लम्बित हैं और कई लोगों की भवन निर्माण की स्वीकृति पालिका में अटकी पड़ी है। जिसके लिए अधिकारी को बार-बार कहने के बावजूद टालमटोली की जा रही है। चूँकि नगरपालिका बोर्ड जनता सेना का है इसलिए इसको ठीक से काम नहीं करने देने की मंशा सरकार की हो सकती है। इसलिए ज़िलाधीश एवं उप निदेशक को ज्ञापन देकर चेताया गया है कि वे अधिशाषी अधिकारी को सहयोग करने का आदेश दें, ताकि जनता को राहत मिले वरना जनता सेना के कार्यकर्ता अधिकारियों का घेराव करेंगे।

