Headlines

राजनीति में अब मेरी प्रथम जिम्मेदारी विप्र समाज को आगे बढ़ाने की- महेश शर्मा

विप्र

जयपुर। राज्य सरकार की ओर से विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि मेरी राजनीति में भी अब बड़ी जिम्मेदारी विप्र समाज को आगे बढ़ाने की हैं जिसे सभी समाज बंधुओं को साथ लेकर बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी कि मेरे कार्यकाल में समाजहित के अधिक से अधिक कार्य संपादित हो और उसका लाभ समाज के उस तबके को मिले जिसको उसकी जरूरत है। मुझे मुख्यमंत्री ने भी भरोसा दिलाया है कि सामाजिक उन्नयन के कामकाजों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शर्मा मंगलवार को विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उनके साथ विप्र कल्याण बोर्ड की नवनियुक्त उपाध्यक्ष मंजू शर्मा भी साथ थी। दोनों ने एक स्वर में विप्र कल्याण बोर्ड गठन में विप्र फाउंडेशन की अहम भूमिका की सराहना की।

विप्र

शर्मा ने समाज बंधुओं से सुझाव भी मांगे ताकि उनका ड्राफ्ट बना सरकार को प्रेषित कर उसको धरातल पर क्रियान्वित करवा सके। शिक्षा और रोजगार पर फोकस करते हुए विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने ये भी विश्वास दिलाया कि प्रदेश के किसी कोने में भी समाज का व्यक्ति संकट में होगा तो वे सबसे पहले पहुंचने वालों में होंगे। मंजू शर्मा ने मंदिर पुजारियों की भी बोर्ड सुध लेगा तथा मंदिर माफी की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के भी सरकारी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

अभिनंदन समारोह में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय सचिव विनोद अमन, दीपक पारीक, विप्र फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, प्रदेश महामंत्री सतीश शर्मा व अजय पारीक, उपाध्यक्ष अजित गौड़, सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, अंशुमान शास्त्री, सुशील पीरनगर, प्रवीण व्यास, महिला प्रदेश महामंत्री सुनीता शर्मा, युवा प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज, युवा महामंत्री आशीष गौतम, दीपक शर्मा , सचिव हितेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, पल्लवी शर्मा, ममता शर्मा, बंशीलाल सुंदरियां, मनीष जाजड़ा, अमित शर्मा वाटिका, दीपक जोशी, अनुज अत्रे, नरेंद्र उपाध्यक्ष, पंकज शर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *