श्रीगंगानगर। न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉयीज फेडरेशन ऑफ राजस्थान के आह्वान पर श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय भगत सिंह चौक पर पुलवामा हमले में शहीद हुए अर्धसैनिक बलों को श्रद्धांजलि दी गयी। संगठन के जिला संयोजक राहुल मोयल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर पुलवामा हमले में शहीद अर्धसैनिक बल के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि दी गई है। इसी क्रम में संगठन मांग करता है कि देश की सीमाओं पर अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी जान न्योछावर करने और ड्यूटी देने और देश की रक्षा करने वाले अर्द्ध सैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
संगठन की जिला प्रवक्ता डॉ. डिंपल यादव के अनुसार देश और प्रदेश में जनवरी 2004 के बाद केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा राजकीय सेवा में आने वाले अधिकारी और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की व्यबस्था समाप्त कर दी गई। जिससे देश के 77 लाख कर्मचारी अधिकारियों में गहरा रोष व्याप्त है। श्रीगंगानगर जिले के एनपीएस कार्मिकों द्वारा वीर शहीदों की बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई है। इस मौके पर न्यू पेंशन स्कीम एंप्लाइज फेडरेशन ऑफ राजस्थान के जिला उपाध्यक्ष रोहिताश गोस्वामी, गुलशन छाबड़ा, विजय शर्मा, शारीरिक शिक्षक संघ के नवदीप शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक संघ के अशोक कलवानिया, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के श्याम गोस्वामी, बीना लाडव, फायर बिग्रेड कर्मचारी संघ के रवि स्वामी, एनपीएस ईएफआर के प्रदेश पदाधिकारी अजीत शर्मा, सहायक कर्मचारी भूपेंद्र सिंह, एनपी एस कार्मिक, रविंदर यादव, कुलदीप मान, सुभाष बेनीवाल, सुनील नायक, बृजलाल, सुभाष चंद्र, पूरन शर्मा, दीपक वर्मा, नरेंद्र कूकना, राजकुमार टाक, दिनेश शर्मा, देवेंद्र थनई, पृथ्वीराज, यशपाल लिंबा सहित बड़ी संख्या में एनपीएस कार्मिक शामिल हुए।
