जयपुर : REET पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा कल (15 फरवरी) को विधानसभा घेराव करेगी, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। 15 फरवरी को दोपहर लगभग 12:15 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भाजपा प्रदेश मुख्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा कूच करेंगेl साथ ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा विधायक व सांसद विधानसभा कूच में शामिल होंगेl
