Headlines

राहुल बजाज पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

राहुल बजाज

पुणे : बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के आकुर्डी स्थित बजाज कंपनी में राहुल बजाज के पार्थिव शरीर को श्रद्धाजंलि दिए जाने के बाद देर शाम करीब 6 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार पुणे के नानापेठ इलाके के श्मशान गृह में किया गया। इससे पहले सेना के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे से ढककर उन्हें राजकीय सम्मान दिया, जबकि उनकी अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले सलामी दी गई।

राहुल बजाज

राहुल बजाज 83 साल के थे। बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। वे पिछले एक महीने से पुणे के रूबी क्लिनिक अस्पताल में भर्ती थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए कई क्षेत्रों के दिग्गज बजाज कंपनी पहुंचे। इनमें योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल रहे।

राहुल बजाज

राहुल बजाज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए NCP अध्यक्ष शरद पवार, बाबा रामदेव, राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, डिप्टी CM अजित पवार, मंत्री मंत्री छगन भुजबल, सतारा के सांसद श्रीनिवास पाटिल, मावल के सांसद श्रीरंग बार्ने, शिवसेना महासचिव मिलिंद नार्वेकर ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *