Headlines

कुरान के अपमान का आरोप : पाकिस्तान में पुलिस कस्टडी में मॉब लिंचिंग

पाकिस्तान

खानेवाल : पाकिस्तान में कुरान का अपमान करने के आरोप में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ ने व्यक्ति को एक पेड़ से लटका दिया और उस पर पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान वह खुद को बेगुनाह बताकर लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं मानी। उस पर तब तक पत्थर फेंके गए जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित खानेवाल जिले के एक गांव का है। यहां लोग नमाज के लिए इकट्ठे हुए थे, तभी एक व्यक्ति ने कुरान के कुछ पन्नों को फाड़ दिया और उनमें आग लगा दी। इससे गुस्साए लोगों ने उस शख्स पर हमला कर दिया।

पुलिस कस्टडी में कर दी हत्या

कुरान का अपमान करने से गुस्से में आए लोगों ने पहले व्यक्ति को जमकर पीटा, फिर उसे एक पेड़ से लटका दिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी पर पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि पथराव से पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई थी और आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन भीड़ ने उसे पुलिस की कस्टडी में ही पकड़ लिया। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं हैं। इससे पाकिस्तान सरकार की आलोचना शुरू हो गई है। इस पर प्रांतीय सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने IGP राव सरदार अली खान से मामले की रिपोर्ट मांग ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *