Headlines

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर जलदाय मंत्री का राठौड़ पर पलटवार : कहा- उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता, न तो बीजेपी अपना मानती और न ही संघ

जलदाय मंत्री

जयपुर : उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के राजनीतिक नियुक्तियों को असंवैधानिक बताने वाले बयान पर जलदाय मंत्री और मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि राजेन्द्र राठौड़ के बयानों को आजकल कोई गम्भीरता से नहीं लेता है। राजेन्द्र राठौड़ को चिल्ला चिल्लाकर कहना पड़ता है कि मैं भाजपा और संघ का नेता हूं। राजेन्द्र राठौड़ को न तो बीजेपी अपना मानती है और न ही संघ अपना मानता है। मंत्री और मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने अपने मित्र राजेन्द्र राठौड़ को अपनी खोई हुई साख को पुनर्स्थापित करने की सलाह दी।

जोशी ने कहा कि जनप्रतिनिधि को तथ्यात्मक बात करनी चाहिए ना कि अनर्गल बात। अन्यथा आने वाले समय में राजेन्द्र राठौड़ को और भी ज्यादा तकलीफ होगी। कांग्रेस नियम, क़ानून और मर्यादाओं से चलने वाली पार्टी है। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का सवाल आते ही कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया जी दोबारा चुनाव लड़कर लोकसभा में जीतकर आई थी। कानून का सम्मान करना और संविधान का सम्मान करना ये कांग्रेस से अच्छी तरह कोई नहीं जानता है। सदन में गतिरोध खत्म करने की जिम्मेदारी विपक्ष की होती है।

किरोड़ी धरना जनप्रतिनिधि

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के धरना मामले में जलदाय मंत्री और मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि सांसद डॉ. मीणा आजकल धरना जनप्रतिनिधि कहलाने लगे हैं। सांसद मीणा को आजकल कोई काम नहीं है इसीलिए धरना देने के मौके तलाशते रहते हैं। जोशी ने कहा कि सरकार नियम कायदे और कानूनों से चलती है ना कि अनावश्यक दबाव बनाने से। नियम और कानून के अनुसार जिसको जो मदद आवश्यक होती वो सरकार करती है। जोशी ने कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा जैसे वरिष्ठ नेता को सरकार पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए।

कांग्रेस ने ही ब्राह्मण को सीएम बनाए

प्रदेश में पहली बार विप्र कल्याण बोर्ड के गठन पर जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार विप्र कल्याण बोर्ड के गठन पर सभी ब्राह्मण बन्धुओं को शुभकामनाएं। किसी भी प्रदेश में कांग्रेस के अलावा किसी अन्य गैर कांग्रेसी सरकारों ने आज तक कोई ब्राह्मण मुख्यमंत्री नहीं बनाया हैं। ब्राह्मण समुदाय के हित, हक और कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा अग्रसर रही है। कांग्रेस पार्टी ने अन्य समुदायों को भी उनका हक दिया है, इसीलिए कांग्रेस 36 कौमों की पार्टी कहलाती है।

जलदाय मंत्री

जलदाय मंत्री
गोविंददेवजी में रक्तदान शिविर का आयोजन

गोविन्द देवजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से जयपुर के अराध्य गोविन्द देवजी मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जलदाय मंत्री और मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही मानव मात्र की सेवा के लिए गोविंददेवजी मंदिर ट्रस्ट के इस कदम की सराहना भी की। अंत में डॉ. महेश जोशी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

जलदाय मंत्री

सरदार हरलाल सिंह को श्रद्धांजलि

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्व. सरदार हरलाल सिंह की जयंती पर आज पीसीसी में डॉ. महेश जोशी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करने और समाज सुधार के लिए समर्पित रहे स्व. सरदार हरलाल सिंह जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *