Headlines

जयपुर भी बना नशे के तस्करो का अड्डा, पुलिस कमिश्नरेट ने पकड़ी 5 करोड़ की स्मैक

जयपुर भी बना नशे के तस्करो का अड्डा, पुलिस कमिश्नरेट ने पकड़ी 5 करोड़ की स्मैक

जयपुर: कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने जयपुर तक पहुंची 5 किलो 750 ग्राम स्मैक को पकड़ा है। जयपुर कमिश्नरेट के इतिहास में आज तक इतनी बड़ी कार्रवाई कभी नहीं की गई। सीएसटी के पुलिस निरीक्षक खलील अहमद के नेतृत्व में टीम ने जयपुर में एक आरोपी को पकड़ा था। उसके पास से 475 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उससे पूछताछ करने के बाद चंदवाजी इलाके में दबिश दी गई। जहां से 5 किलो 300 ग्राम स्मैक जब्त की गई। इस ऑपरेशन में पुलिस ने स्मैक लाने वाला, बेचने वाला, सप्लाई करने वाले कुल 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।

एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी ने बताया कि इस ऑपरेशन में जयपुर झालावाड़ सहित जयपुर ग्रामीण में गिरफ्तारी की गई। जयपुर में तंवर सिंह, विष्णू कंवर, श्रवण सिंह,गजराजसिंह को गिरफ्तार किया गया। ये बदमाश जयपुर सिटी और सीकर में इस नशे की खेप को बेचा करते थे। इन बदमाशों ने बताया कि जयपुर सिटी के कई कॉलेज के छात्र इन से ये माल लिया करते है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विष्णू कंवर एक ग्राम स्मैक की 16 पुड़िया बनाता है। एक पुड़िया को ये बदमाश 400 रुपए में बेचते है। लगभग एक किलो स्मैक की कीमत 75 लाख के आसपास हो जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *