जयपुर: शहर में देर रात एक लड़की ने सोडाला स्थित राम नगर मैट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सोड़ाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास की है।
रात को रामनगरिया स्टेशन पर आखिरी मैट्रो आई थी। मेट्रो के पायलेट ने लड़की को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पहले रेलिंग पर चढ़ गई। फिर नीचे छलांग लगा दी। वह सीधे पार्किंग में आकर गिरी। लोगों से सूचना मिलने के बाद उसे एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। पता चला कि गर्दन से लेकर पैरों तक शरीर की हड्डियां टूट गई है। लड़की एमपी की रहने वाली है। उसका नाम भारती है। पुलिस उसके पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। लव अफेयर या अन्य संभावित पहलूओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
