सिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में आज से शुरू हुआ पंच कल्याणक महामहोत्सव

सिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में आज से शुरू हुआ पंच कल्याणक महामहोत्सव

दमोह। सिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में पंच कल्याणक महामहोत्सव आज से शुरू हुआ। ये महोत्सव पहली बार 11 दिन तक चलेगा। आमतौर पर ये 5 से 6 दिन का ही होता है। आयोजन में 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इस दौरान यहां प्रमुख जैन संतो के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। पूज्य संत विद्यासागर जी महाराज यहां पहले से ही विराजमान हैं। सुधा सागर जी भी यहां पहुंच चुके हैं। एक लंबे अंतराल के बाद गुरु शिष्य का अदभुत मिलन देख लोग भाव विभोर हो गए। मुख्य पंच कल्याणक कार्यक्रम 16 फरवरी से शुरू हो रहा है, 23 फरवरी को कार्यक्रम का समापन होगा।

कार्यक्रम में पधारने वालो के लिए दमोह, हटा, सागर, पटेरा, कटनी और जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रहने की व्यवस्था की गई है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी कियागया है। जिस पर रहने, खाने आदि से संबंधित कोई भी जानकारी ली जा सकती है। रेल से आने वालों के लिए दमोह, जबलपुर, कटनी से बसें लगाई गई हैं। बसें रोजाना महोत्सव स्थल पर लाएंगी। फिर बाद में वापस छोड़ेंगी भी।

जितने भी नए भगवान प्रतिष्ठित होंगे, उनकी भव्यता से शांति धारा होगी। इसके बाद होली तक रोजाना बड़े बाबा का महामस्तकाभिषेक होगा। मंदिर का काम 2023 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद बाकी मंदिर परिसर का काम अगले डेढ़ साल में पूरा होगा। महोत्सव में रुकने और खाने की व्यवस्था बड़े स्तर पर की गई है। यहां 7 तो भोजनशालाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *