जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से 25 व 26 फरवरी को आयोजित होने वाली RAS Examination 2021 (Mains) के परीक्षार्थियों को साधारण एवं एक्सप्रेस बसों मे परीक्षा केन्द्र आने तथा वापस जाने के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है।
इसके लिए राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से सभी मुख्य प्रबन्धको को पाबन्द किया गया है कि 25 व 26 फरवरी को आयोजित होने वाली RAS Examination 2021 (Mains) के परीक्षार्थियों को आने व जाने की सुविधा एक दिन पूर्व 24 फरवरी तथा एक दिन पश्चात 27 फरवरी को प्रवेश पत्र (Admit Card) के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये।
परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापिस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नही होने पर एक से अधिक कनेक्टींग बस का उपयोग कर सकेंगे। परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, यात्रा के दौरान मास्क की पालना पूर्णरूप से करनी होगी। हैण्ड सेनीटाइजर साथ में रखने को भी रोडवेज प्रबंधन की ओर से कहा गया है।
