Headlines

राजस्थान रोडवेज की जयपुर-गंगानगर मार्ग पर लग्जरी बस सेवा 13 फरवरी से

रोडवेज

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की लग्जरी बस सेवा (लो-फेयर) जयपुर-गंगानगर मार्ग पर 13 फरवरी से संचालित की जाएगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुये जयपुर-गंगानगर मार्ग पर संचालित करने का निर्णय किया गया है। इस बस सेवा का लाभ सीकर, रतनगढ़ बाईपास, सरदार शहर, रावतसर, हनुमानगढ़ टाउन तथा हनुमानगढ़ जंक्शन के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

वर्मा ने बताया कि जयपुर-गंगानगर मार्ग पर ये बस जयपुर से दोपहर 2.50 बजें रवाना होकर सीकर 5.00, रतनगढ बाईपास 6.30 सरदार शहर 7.30, रावतसर 9.00 हनुमानगढ टाउन 9.35, हनुमानगढ जंक्शन 9.45 तथा गंगानगर 11.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में गंगानगर से सुबह 4.00 बजे रवाना होकर हनुमानगढ जंक्शन 5.05, हनुमानगढ टाउन 5.15, रावतसर 5.50 सरदारशहर 7.30, रतनगढ 8.15, सीकर 10.15 बजे तथा जयपुर 12.15 बजे पहुंचेगी।

रोडवेज प्रवक्ता के अनुसार इस बस का किराया जयपुर से सीकर पुरुष 215 रुपए और महिला 155 रुपए, जयपुर से सरदारशहर पुरुष 490 व महिला 355 रुपए, जयपुर से पल्लू पुरुष 580 व महिला 415 रुपए, जयपुर से रावतसर पुरुष 655 रुपए व महिला 470 रुपए, जयपुर से हनुमानगढ़ पुरुष 735 रुपए व महिला 525 रुपए, जयपुर से गंगानगर पुरुष 825 व महिला 590 रुपए होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *