Headlines

दूल्हा-दुल्हन पहुंचे राजस्थान विधानसभा

विधानसभा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को एक रोचक वाकया तब घटित हुआ जब नव विवाहित दूल्हा-दुल्हन ने विधानसभा परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। इसे देख विधानसभा के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अंदर प्रवेश से रोक दिया। दूल्हा-दुल्हन से पूछताछ की गई तो पता चला कि विधानसभा के पीछे लालकोठी क्षेत्र में रहने वाले निर्मल कुमावत इना को दुल्हन बनाकर लाये हैं।

विधानसभा

पुरानी परम्परा व रीति रिवाज के अनुसार इस समाज के लोग सबसे पहले अपने इष्ट देवता के जोड़े के साथ धोक लगाते हैं। देवता का मंदिर जो अब विधानसभा के अंदर हैं। वर्तमान में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हुए हैं। हालांकि करीब आधा घंटे की काफी हिल हुज्जत के बाद बड़े अधिकारियों से पूछ दूल्हा-दुल्हन के साथ परिजनों को देवता धोकने की अनुमति दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *