बीकानेर : लूणकरणसर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात राजमार्ग पर आमने-सामने दो ट्रकों की भिड़ंत (Road Accident) हो गई। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे हैं दोनों ट्रक एक दूसरे से आमने-सामने टकरा गए। टकराने के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग लगने के चलते दोनों ट्रकों में मौजूद ड्राइवर जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलने पर लूणकरनसर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया। इस घटना में एक युवक को बचा लिया गया।
देर रात बामनवाली के पास हाइवे पर तेज रफ्तार में दोनों ट्रकों में जबर्दस्त टक्कर हुई। इससे ट्रक के अगले हिस्से में आग लगी। ट्रक चला रहे हंसेरा निवासी 45 साल के शेराराम जाट और पुरबसर गां के 24 साल के विनोदकुमार नायक की आग की चपेट में आ गए। दोनों ट्रक के साथ ही जिंदा जल गए। इसी रास्ते से गुजर रहे ट्रकों के चालक आग देख रुक गए थे। पुलिस को फोन किया गया।
एक ट्रक में बैठा लिछीराम भी घायल हो गया। उसे जैसे-तैसे बचा लिया गया। लिछीराम शेराराम का पुत्र बताया जा रहा है। मृतकों के शव पूरी तरह जल गए हैं। क्षत-विक्षत हुए शव को लूणकरनसर की मोर्चरी में रखे जा रहे हैं। वहीं, लिछीराम को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग सिर्फ केबिन तक थी, थोड़ी बढ़ती तो डीजल टैंक में भी आग लग सकती थी।

