Headlines

बोर्ड निगमों में बंपर राजनीतिक नियुक्तियां : डॉ. चंद्रभान बीसुका के उपाध्यक्ष, डूडी स्टेट एग्रो तथा खंडेला किसान आयोग के अध्यक्ष; कई विधायकों को भी एडजस्ट किया

201304250349288750000201211221258004218750slide 3

जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार ने आज तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिर राजनीतिक नियुक्तियां कर 44 बोर्ड निगमों में पार्टी नेताओं को मनोनीत किया है। इनमें कई विधायकों को भी स्थान दिया गया है। विधायकों में निर्दलीय बीएसपी से आए विधायक विशेष रूप से शामिल है। गहलोत सरकार ने 44 बोर्ड, निगम और आयोगों में 58 नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियां दी हैं। विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में जगह देकर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया है।

इस सूची में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान को बीसुका का उपाध्यक्ष, रामेश्वर डूडी को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष, महादेव सिंह खंडेला को किसान आयोग का अध्यक्ष तथा दीपचंद खेरिया को उपाध्यक्ष, बृजकिशोर शर्मा को खादी बोर्ड अध्यक्ष तथा पंकज मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार जुबेर खान मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। धीरज गुर्जर राजस्थान स्टेट शीड्स कॉपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष, रफीक खान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, खिलाड़ी लाल बैरवा राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष तथा सचिन सर्वटे को उपाध्यक्ष, मेवाराम जैन राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष व सुमेर सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष, हाकमअली खान राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष, डूंगरराम गैदर शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष, लाखन सिंह मीणा डांग क्षत्रिय विकास मंडल के अध्यक्ष, जोगेन्द्रर सिंह अवाना देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इसी तरह कृष्णा पूनियां को राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् की अध्यक्ष तथा सतबीर चौधरी को उपाध्यक्ष, धमेन्द्र सिंह राठौड़ को राजस्थान पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष, पुखराज पाराशर को जनअभाव अभियोग निराकरण समिति का अध्यक्ष, जस्टिस भंवरू खान को राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष, रेहाना रियाज चिश्ती को राजस्थान राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष, गोपाल सिंह शेखावत को वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष तथा राजेश टंडन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मानवेन्द्र सिंह जसौल को राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति का अध्यक्ष व रामकिशोर बाजिया को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह रावत को मगरा क्षेत्रीय विकास मंडल का अध्यक्ष, के.सी.बिश्रोई को राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत को राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण का अध्यक्ष व सांवरमल महरिया को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह सोलंकी को राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड का अध्यक्ष व चुन्नीलाल राजपुरोहित को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी तरह राजीव अरोड़ा को राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम का अध्यक्ष, संदीप चौधरी को बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड का अध्यक्ष, उमाशंकर शर्मा को राजस्थान विशेष योग्यजन आयोग का आयुक्त, किशनलाल जैदिया को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष, लक्ष्मण मीणा को राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष तथा रमीला खडिय़ा को उपाध्यक्ष, महेन्द्र गहलोत को केश कला बोर्ड का अध्यक्ष, सीताराम लाम्बा को राजस्थान युवा बोर्ड का अध्यक्ष एवं सुशील पारीक को उपाध्यक्ष, उर्मिला योगी को राज्य विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष व चतराराम देशबंधु को उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा को राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मण्डल का अध्यक्ष, रामसिंह राव को वंशावली संरक्षण एवं संवद्र्धन अकादमी का अध्यक्ष, जगदीशराज श्रीमाली को श्रम सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त रमेश बोराणा को राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, लक्ष्मण कड़वासरा को भूदान यज्ञ बोर्ड का अध्यक्ष, मदन गोपाल मेघवाल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन (अम्बेडकर पीठ) का अध्यक्ष, भैरूलाल गुर्जर को श्रीसांवलिया मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष, महेश शर्मा को विप्र कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष व मंजू शर्मा को उपाध्यक्ष, मुमताज मसीह को सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ वॉलट्री सैक्टर का अध्यक्ष तथा मानसिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष, शंकर यादव को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष, पवन गोदारा को अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष और कीर्ति सिंह भील को मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Board Corporation page 001 1

Board Corporation page 002

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *