जयपुर। गहलोत सरकार ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में तहसील स्तर पर उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए सलाहकार समितियों का गठन कर उनमें स्थानीय कांग्रेसियों को गैर राजनीतिक सदस्य बना उन्हें खुश किया है। 14 जिलों में किए गए मनोनीत सदस्यों की सूची इस प्रकार है। पहले भी इस तरह की नियुक्ति कुछ जिलों में की गई थी। कुछ स्थानों पर गैर कांग्रेसजनों की नियुक्ति हो जाने से विवाद भी उठा था।






