Headlines

दुबई से मुंह में छुपाकर लाया सोने की गोलियां, एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान पकड़ा

सोने

जयपुर : दुबई से एयर इंडिया के फ्लाइट से आए एक पैसेंजर से आज कस्टम विभाग ने 5.79 लाख रुपए कीमत का गोल्ड बरामद किया है। यह व्यक्ति गोल्ड की दो गोलियां मुंह के अंदर जीभ के नीचे छुपाकर लाया था। पूछताछ के बाद कस्टम में सोने का जब्त करके व्यक्ति को छोड़ दिया। असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि ये पकड़ा गया व्यक्ति 55 साल का है, जो मूलत: दिल्ली का रहने वाला है और दुबई में हैल्पर की नौकरी करता है। सस्ते के कारण वह यह सोना लेकर आया भारत आया, जहां उसे इमिग्रेशन के दौरान पकड़ लिया। जब व्यक्ति मेटल डिटेक्टर डोर से निकला तो सायरन बज गया। शक होने पर उसकी हैण्ड मैटल डिटेक्टर से जांच की तो पता नहीं चला।

बचत के उद्देश्य से लाया सोना

असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि हैण्ड मेटल डिटेक्टर से पकड़ में नहीं आने पर उसे दोबारा मेटल डिटेक्टर डोर से निकला तो सायरन बजा। इसके बाद हमे जब शक हुआ और उससे पूछताछ की तो पहले वो मना करता रहा। इस दौरान बोलने में उसकी असहजता को देखकर शक हुआ और उसके मुंह की जांच की तो मुंह में जीभ के नीचे सोने की दो गोलियां मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह बचत के उद्देश्य से ये सोना स्वयं के लिए दुबई से लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *