Headlines

जयपुर की शिवानी बनीं मिस इंडिया ग्लैम, डॉ. अनुराधा बनीं मिसेज इंडिया ग्लैम

मिस इंडिया ग्लैम

जयपुर : ब्यूटी पेजेंट ‘मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम-सीजन 3’ के ग्रैंड फिनाले में जयपुर का जलवा रहा। जयपुर के राजापार्क की रहने वाली शिवानी जाखड़ ने मिस इंडिया ग्लैम 2022 का टाइटल जीता। जयपुर के ही गोपालपुरा की रहने वालीं डॉ. अनुराधा भारद्वाज ने मिसेज इंडिया ग्लैम 2022 का खिताब अपने नाम किया। रविवार को राजधानी में हुई इस ब्यूटी पेजेंट में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, चेन्नई समेत कई राज्यों से कुल 3 हजार गर्ल्स ने पार्टिसिपेट किया था। जयपुर के अनंता ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ग्रैंड फिनाले की थीम ‘स्वस्थ नारी-सशक्त नारी’ थी। 24 लड़कियां फिनाले में पहुंचीं। इनमें से 20 गर्ल्स मिस इंडिया ग्लैम और 6 महिलाएं मिसेज इंडिया ग्लैम के लिए फाइनल में पहुंचीं। शो में आयुषी सिंह ने मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2022, शैफाली टाक ने मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान 2022, नेहा खन्ना ने मिसेज इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2022 और माधुरी दुर्गानी ने मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान 2022 के टाइटल जीते।

मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के 3 राउंड में हुई फैशन सीक्वेंस में मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक की। इस दौरान ज्वेलरी कलेक्शन को शोकेस किया। इससे पहले प्रोफेशनल आर्टिस्ट्स ने मॉडल्स का मेकओवर किया। ब्यूटी पेजेंट के ज्यूरी पैनल ने बेस्ट प्रेजेंटेशन और परफॉर्मेंस के बेस पर विनर्स अनाउंस किए। बॉलीवुड फैशन कोरियोग्राफर हैदर अली ने इस इवेंट की कोरियोग्राफी की। इस सेलिब्रेशन में चुनिंदा हस्तियों को इंडिया ग्लैम स्टार अवॉर्ड से नवाजा गया, जिनमें फैशन मॉडल किरण कंवर, सोशल एक्टिविस्ट डॉ. थेजो कुमारी अमूलडला, एंटरप्रेन्योर विनीत जैन, एक्टर एंड मॉडल डॉ. मनप्रीत तनेजा, फैशन डिजाइनर पूजा राणावत, ज्वेलरी डिजाइनर नेहा शर्मा, स्टाइल आइकॉन सोनाली यादव शामिल हैं।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट कुल 3 दिन का था

फिनाले से पहले 2 दिन ग्रूमिंग सेशन किया गया। इसमें वॉकिंग सेशन मेकअप जुंबा सेशन किए गए। साथ ही, गर्ल्स के लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट का सेशन भी हुआ। मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर पवन टाक और कीर्ति टाक ने बताया कि जूरी पैनल ने नव्या सिंह शेखावत को मिस इंडिया ग्लैम फर्स्ट रनर-अप, निकिता सोनी को मिस इंडिया ग्लैम सेकेंड रनरअप, श्रुति पारीक और सिमरन खींची को थर्ड रनरअप और शीतल दिओरा को मिसेज इंडिया ग्लैम फर्स्ट रनरअप, दुर्गा तंवर को मिसेज इंडिया ग्लैम सेकेंड रनरअप एवं राधिका बसनेट को थर्ड रनरअप घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *