Headlines

ACB ने पट्टे जारी करने के एवज रिश्वत लेते RAS अधिकारी सहित 5 जने को किया गिरफ्तार

ACB

जयपुर : जयपुर ACB ने आज जेडीए के जोन 4 में एक बड़ी ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। ACB ने पट्‌टा जारी करने के एवज में 1 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए जोन चार के पांच कर्मियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से रिश्वत की एक लाख 10 हजार रुपए की राशि बरामद की। ACB की कार्रवाई के बाद जेडीए में हडकंप मच गया। ACB ने जेडीए जोन 4 की उपायुक्त ममता यादव के साथ ही जेईएन श्याम मालू , अकाउंटेंट रामतूफान, एएओ विजय मीणा, ऑपरेटर अखिलेश को गिरफ्तार किया है।

ममता यादव ट्रेप के बाद हंसती हुई नजर आई। ममता अधिकारियों से यह कहते हुए दिखाई दी की सर फोटो क्यों खिंचवा रहें हैं। मैं तो आप के सामने आराम से ही बैठी हुई हूं। इधर, इस कार्रवाई के बाद एडीजी दिनेश एमएन ट्रेप की जगह पहुंचे और ACB के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। दिनेश एमएन ने अपने अधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए उनकी पीठ थपथपाई। दिनेश एमएन ने बताया कि परिवादी कुछ दिन पहले ही ACB मुख्यालय आये थे उनकी शिकायत थी कि जेडीए पट्‌टा देने के लिए उपायुक्त सहित जोन चार के कर्मचारी पैसा मांग रहे हैं। इससे परेशान होकर परिवादी ने ACB में शिकायत दी। गिरफ्तारी सभी पांचों आरोपियों के घर पर भी ACB ने दबिश दे रखी है उनके घरों पर सर्च चल रहा है

पट्‌टा जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

इस मामले में कुल रिश्वत की राशि 1 लाख 10 हजार रूपए जब्त की गई है। वहीं ACB के एएसपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि प्लॉट के पट्टे जारी करने की एवज में करीब 15 लाख रूपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। जोन उपायुक्त ममता यादव ने करीब दो से तीन लाख रूपए की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन भनक लगने के बाद नकदी आज लेने से इंकार कर दिया। लेकिन ACB ने सबूत के आधार पर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *