Headlines

REET मामले में सीबीआई जांच व परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर रालोपा करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

REET

जयपुर : आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देशों के बाद 07 फरवरी को सुबह 11 बजे राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से REET 2021 परीक्षा में हुई धांधली व पेपर आउट होने के प्रकरण को लेकर पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने व उक्त भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार हजारों लोगो के पास यह पेपर पहले पहुंच गया। ऐसे में मेहनतकश अभ्यर्थियों के सपनों व मेहनत पर बड़ा कुठाराघात हुआ है। चूंकि पूरे मामले में धांधली व पेपर आउट होने के तार राजस्थान सरकार के आला ब्यूरोक्रेट्स, मंत्रियों व मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़े हुए सामने आ रहे है, ऐसे में एसओजी जो राज्य सरकार की एजेंसी है वो पर्दे के पिछे बैठे गुनहगारों को नहीं पकड़ पाएगी। इसलिए पूरे मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है। ज्ञापन देने के कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी व प्रदेश कार्यकरिणी के सदस्य सम्बन्धित जिलों में मौजूद रहेंगे।

REET भर्ती परीक्षा के पेपर आउट होने के प्रकरण को लेकर केंद्र द्वारा हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात भी करेंगे। गौरतलब है कि सांसद हनुमान बेनीवाल REET पेपर लीक मामले को दो बार देश की संसद में उठा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *