Headlines

डूंगरपुर के राजा को दिल दे बैठी थीं लता मंगेशकर

डूंगरपुर के राजा को दिल दे बैठी थीं लता मंगेशकर

जयपुर: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज की दुनिया दीवानी है, लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में कम ही लोग जानते हैं। उन्होंने ताउम्र शादी नहीं की, लेकिन प्यार से वे भी दूर नहीं रह पाईं। प्यार भी ऐसा कि, पूरी जिंदगी उसी के नाम कर दी। उन्हें राजस्थान के पूर्व डूंगरपुर राजघराने के राज सिंह से प्यार हुआ था। राज उन्हें प्यार से मिट्‌ठू बुलाते थे।

पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे थे

राज 1959 में लॉ करने मुंबई गए थे। क्रिकेट खेलने के भी शौकीन थे। 1955 से ही राजस्थान रणजी टीम के सदस्य थे। मुंबई के क्रिकेट मैदान में लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर से मुलाकात हुई। उनके भाई अक्सर राज को अपने साथ घर लेकर जाते थे। राज सिंह पहली मुलाकात में ही लता को दिल दे बैठे थे। धीरे-धीरे बात शुरू हुई। लता रिकॉर्डिंग में बिजी रहती थीं। बिजी शेड‌्यूल के कारण ज्यादा मिल नहीं पाती थीं। कहते हैं, राज उनके गाने सुनकर उनकी कमी को पूरा करते थे। फुरसत मिलते ही दोनों मिलते थे।

शादी करना चाहते थे दोनों

कहते हैं, राज और लता को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद था। मोहब्बत परवान पर थी। दोनों शादी करना चाहते थे। राज ने एक बार अपने माता-पिता से कहा था, कोई आम लड़की आपके राजघराने की बहू नहीं होगी। लता में गुण खूब थे, लेकिन एक साधारण परिवार से थीं। राज परिवार के आगे झुक गए। शादी न होने के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया था। कई चैरिटी में साथ काम किया था। हालांकि, दोनों की मोहब्बत केवल याद बनकर रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *