Headlines

राजस्थान घूमर क्वीन 2022 सीजन 3 के हुए ऑडिशन

घूमर

जयपुर : राजस्थान घूमर क्वीन 2022 सीजन 3 के ऑडिशन संपन्न सद्भावना परिवार फाउंडेशन की ओर से राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एकल महिला राजस्थानी नृत्य प्रतियोगिता राजस्थान घूमर क्वीन 2022 सीजन 3 के ऑडिशन गुरुवार को सोडाला स्थित जंगल डूडल में हुए। जिसमें जयपुर के महारानी, कनोडिया सहित राजस्थान के अन्य जिलों से भी लगभग 500 प्रतिभागी शामिल हुए।

घूमर

घूमर सद्भावना परिवार की संचालिका शिवकांत पांडे और अध्यक्ष मनोज पांडे ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और जयपुर के मशहूर कोरियोग्राफर रोहित शर्मा, अचमन विजय, आरती माथुर, संजय प्रजापत, विशाल कटारिया, सुनीता सोनी, दीपाली गुप्ता जसोरिया ने इन प्रतिभागियों का चयन किया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल राउंड फरवरी में होंगे। जिसमें विनर को घूमर क्वीन के ताज से नवाजा जाएगा। साथ ही ट्रॉफी और 21000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *