Headlines

राजस्थान रोडवेज की भूमि पर पेट्रोल व डीजल पम्प, सीएनजी स्टेशन एवं इलेक्ट्रीक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे

रोडवेज

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम प्रबन्धन द्वारा बस संचालन के अतिरिक्त गैर संचालन आय में बढ़ोतरी करने के लिये सभी आगारों, कार्यशालाओं एवं बस स्टैण्डों की रिक्त भूमि पर पेट्रोल व डीजल पम्प, सीएनजी स्टेशन एवं इलेक्ट्रीक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकारी तेल कम्पनियों को लीज रेन्ट पर भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। रोडवेज मुख्यालय से जारी निर्देशानुसार सरकारी तेल कम्पनियां नामितः आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल को लीज रेन्ट (किराया) के आधार पर पेट्रोल व डीजल पम्प, सीएनजी स्टेशन एवं इलेक्ट्रीक वाहन चार्जिंग स्टेशन रिटेल आउटलेट लगाये जाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

रोडवेज 19 वर्ष 11 माह के लिए भूमि लीज पर देगा। उक्त भूमि का किराया सार्वजनिक निर्माण विभाग के नियमानुसार प्रतिवर्गमीटर वर्तमान डीएलसी दर के 9 प्रतिशत वार्षिक के आधार पर निर्धारित किया जावेगा एवं प्रतिवर्ष किराया राशि में 3 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *