जयपुर: राजस्थान में कोरोना के केसों में आज बड़ी गिरावट हुई है। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर 6369 नए संक्रमित केस मिले हैं, लेकिन चिंताजनक यह है कि 23 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में 11 जनवरी के बाद सबसे कम केस मिले हैं। इसके पीछे कारण कम टेस्टिंग है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को जिलेवार जयपुर में सबसे ज्यादा 1578 नए केस मिले, जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई। जयपुर के अलावा जोधपुर में 616 केस मिले, जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई। वहीं पाली में 3, सीकर 2 और अजमेर, बूंदी, चूरू, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, नागौर, टोंक में एक-एक मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा अलवर में 347, पाली 339, नागौर 303, भीलवाड़ा 232, कोटा 219 और सिरोही में 205 मरीज मिले हैं।

