Headlines

REET परीक्षा मामले पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने साधा निशाना, कहा- छात्रों की सहायता के लिए कोई कदम नहीं उठा रही सरकार

वसुंधरा राजे

जयपुर: REET पेपर लीक मामले में आरबीएसई बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली को हटाने का फैसले के बाद एक बार फिर राजस्थान में सियासी पारा आसमान पर है। मामले को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित अन्य बीजेपी नेताओ ने एक बार फिर रीट में धांधली की सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि परीक्षाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं उसकी पवित्रता हर संदेह से परे होनी चाहिए। इसलिए यह बहुत ही चिंताजनक है कि जाँच एजेंसियों ने REET पेपर लीक मामले में शिक्षा संकुल को ही संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। REET परीक्षा में उजागर हुआ आपराधिक भ्रष्टाचार स्तब्ध कर देने वाला है।

इसके आगे पूर्व सीएम राजे ने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस सरकार संघर्ष कर रहे छात्रों की सहायता के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। राजस्थान सरकार परीक्षा संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने में असफल रही है। अब अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए CBI जैसी सर्वोच्च संस्था द्वारा जांच ही एकमात्र विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *