Headlines

REET पेपर लीक प्रकरण : बोर्ड सचिव अरविंद सेंगवा निलंबित

REET

जयपुर : REET पेपर लीक मामले में अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव को भी निलंबित कर दिया गया है। शनिवार सुबह कार्मिक विभाग ने अरविंद कुमार सेंगवा के निलंबन के आदेश जारी किए। बताया जा रहा है कि REET पेपर लीक मामले में सेंगवा से भी पूछताछ हो सकती है। सूत्रों के अनुसार अन्य कई अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। इधर, REET पेपर लीक मामले में देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाईलेवल बैठक बुलाकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने का फैसला किया है। जारौली की बर्खास्तगी के आदेश आज कभी भी जारी हो जाएंगे। इस आदेश के बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

शुक्रवार देर रात बैठक में यह भी फैसला हुआ कि पेपर लीक मामले में जो भी कर्मचारी लिप्त होगा, उसे तत्काल सस्पेंड किया जाएगा। कई कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। एसओजी की जांच में कई कर्मचारियों पर भी शक गहरा रहा है।

REET

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *