उदयपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह और रजिस्टर सी आर देवासी के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद ने अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले लिया है। विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कुलपति को हटाने की मांग की है।
कुलपति और रजिस्ट्रार के बीच शुरू हुए विवाद के बाद उदयपुर संभाग का सबसे बड़ा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय अब राजनीति का अखाड़ा बन गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली के नेतृत्व में पहुंचे एसटी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी की एवं कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठाए। एसटी मोर्चा ने तत्काल प्रभाव से प्रो सिंह को कुलपति के पद से हटाने की मांग की है।
इस मौके पर एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मीणा ने कुलपति प्रोफेसर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुलपति का पदभार ग्रहण करने के साथी विश्वविद्यालय में विवादों का एक नया दौर शुरू हो गया, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में हो रहे कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो उनमें कई अनियमितताएं भी सामने आएगी। यही नहीं कुलपति ने चंपा बाग को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया पर भी झूठे आरोप लगाए ओर नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी से हुई बहस पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कुलपति ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी शिक्षा के मंदिर को बचाने के लिए उग्र आंदोलन किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, डॉ. किरण जेन, पूर्व महापौर रजनी जी डांगी, मनोज मेघवाल,एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मीणा, शैलेन्द्र चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड़,जिला परिषद सदस्य सुनीता माण्डावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश शर्मा, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री अमृत मीणा, जिला उपाध्यक्ष एवं समिति अध्यक्ष महेंद्र भगोरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दकी एसटी मोर्चा जावर माता मंडल अध्यक्ष विमल तावड़, भुवाणा मंडल अध्यक्ष देवीलाल मीणा,महामंत्री वक्ताराम भील,नितेश मीणा, शुभम मीणा, कमला मीणा,शम्भु मीणा, तुलसी नागदा, मीनु कंवर उपस्थित रहे।

