Headlines

ट्रेनों में चाकू की नोक पर लूट करने वाला गिरफ्तार, एसीजेएम कोर्ट ने जेल भेजा

ट्रेनों में चाकू की नोक पर लूट करने वाला गिरफ्तार, एसीजेएम कोर्ट ने जेल भेजा

गंगापुर सिटी: शहर के रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने चाकू की नोक पर पैसेंजर को लूटने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैसेंजर की जेब टटोलता रंगे हाथों जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। जीआरपी ने आरोपी को एसीजेएम कोटा के समक्ष पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

हेड कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद ने बताया कि ट्रेनों में पैसेंजर से लूटपाट की शिकायतें मिलने के बाद जीआरपी ने ट्रेनों में कड़ी निगरानी रखना शुरू किया। 26 जनवरी को देर रात कोटा-उधमपुर ट्रेन में जीआरपी द्वारा निगरानी रखी जा रही थी। जीआरपी के कॉन्स्टेबलों को ट्रेन के जनरल कोच में एक 19 वर्षीय युवक पैसेंजर की जेब टटोलता नजर आया। जीआरपी को देखते ही युवक जनरल कोच में अंदर जाकर पैसेंजर के बीच छुप गया। जीआरपी ने युवक को पकड़कर छुपने का कारण पूछा तो वह कोई संतुष्ट जवाब नही दे सका। युवक की जेब की तलाशी ली गई तो उसमें एक चाकू मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *