Headlines

भीलवाड़ा: चोरो ने ज्वेलरी शॉप में 9 मिनट में 10 लाख के गहने लूटे

चोरो ने ज्वेलरी शॉप में 9 मिनट में 10 लाख के गहने लूटे

भीलवाड़ा: शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र के बड़ा मंदिर इलाके में शुक्रवार तड़के सुबह चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। सुबह 6 बजे हुई इस घटना में चोरों ने 9 मिनट में दुकान में रखे करीब 10 लाख के सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। दुकान के पास से गुजर रहे लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो इस मामले की जानकारी दुकान के मालिक को दी।

ज्वेलरी शॉप में चोरी की जानकारी मिलने के बाद भीमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है घटना को अंजाम सुबह 6 के करीब दिया गया है। सुबह 5 बजे तक दुकान पर गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहा था और ड्यूटी पूरी होने के बाद वह घर चला गया था। चोरों ने इस दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखें 15 किलो चांदी व सौ ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं 75 हजार के करीब नकदी भी चोरी कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में सुबह 5:44 पर बाइक पर सवार तीन लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस इन संदिग्धों की तलाश कर रही है।

आशंका है कि चोरों ने इस दुकान की रैकी की थी। जिससे उन्हें पता था कि 5 बजे के बाद गार्ड दुकान की चौकीदारी नहीं करता है। सुबह के समय दुकान में हुई चोरी के बाद व्यापारियों में आक्रोश भी नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *