Headlines

दिल्ली में NCC की रैली में पंजाबी पगड़ी पहनकर पहुंचे पीएम मोदी

NCC

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी NCC कैडेट्स के बीच दिल्ली के करिअप्पा परेड मैदान पहुंचे हैं। यह रैली दरअसल एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का समापन है और यह हर साल 28 जनवरी को आयोजित की जाती है। NCC कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पीएम मोदी ने इस रैली के लिए सिख पगड़ी पहनी थी। 1953 से हर साल होने वाली इस रैली को गणतंत्र दिवस के बाद आयोजित किया जाता है। शुक्रवार को हुई रैली के दौरान उन्होंने 1000 NCC कैडेट्स के मार्च पास्ट की सलामी ली। रैली में बेस्ट कैडेट मेडल दिए जाएंगे। इस रैली में BJP सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने भी NCC रैली में हिस्सा लिया, जिसकी फोटो रवि ने ट्विटर पर शेयर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *