Headlines

जानलेवा हुआ कोरोना: एक ही दिन में 19 ने दम तोड़ा

वीकेंड कर्फ्यू

जयपुर। कोरोना की तीसरी लहर को लोग सामान्य समझ लापरवाहिया बरत रहे है। उसका परिणाम है कि कोरोना के बढ़ते आंकड़े के साथ इस संक्रमण से मरने वालो की संख्या भी बढ़ रही है। प्रदेश में आज 19 मौते हुई जो तीसरी लहर में सबसे अधिक मौत का आंकड़ा है।

कोरोना के घटते बढ़ते ग्राफ के बीच प्रदेश में एक्टिव संक्रमितों का आंकड़ा 93442 पर जा पहुंचा है। आज भी प्रदेश में 14112 कोरोना पॉजिटिव के केस मिले, जबकि जयपुर में 3666 केस मिले। इसी प्रकार 1177 जोधपुर, 820 अलवर,कोटा 520, अजमेर 481, भरतपुर 741, भीलवाड़ा 425, चितौड़गढ़ 669, उदयपुर में 453, पाली 486, सीकर 484 कोरोना संक्रमित मिले।

Bulletin 23.1.2022 merged page 001 Bulletin 23.1.2022 merged page 002 3ccbb2af dadd 459e a743 0b6191cc58dc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *