नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से रविवार को इसकी जानकारी दी गई। उपराष्ट्रपति इस समय हैदराबाद में हैं और एक हफ्ते के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने और आइसोलेट होने की अपील की है। वे दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। वे 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन में रहेंगे तो गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। संसद कॉम्पलेक्स में अब तक 875 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 271 राज्य सभा सचिवालय से हैं।
उपराष्ट्रपति ने आग्रह किया है कि विगत दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे, वे भी स्वयं को अलग रखें और अपनी जांच करवाएं।
— Vice President of India (@VPSecretariat) January 23, 2022
