Headlines

भाई के रिसेप्शन में नाचते-नाचते आ गई मौत

65 1642918351

बैतूल: बैतूल में एक युवक की डांस करते-करते मौत हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। युवक अपने चचेरे भाई के रिसेप्शन में डांस करते हुए नीचे गिर गया। दोस्तों को लगा कि वह मस्ती कर रहा है। काफी देर तक इसी हालत में रहा तो उठाकर देखा, तब तक वह दम तोड़ चुका था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक युवक के पोस्टमार्टम में उसके हार्ट में जमा हुआ खून मिला है। पेट में भी जमा हुआ खाना पाया गया है। मौत की वजह हार्ट फेल होना बताया गया है।

शाहपुर क्षेत्र के खारी जामुन ढाना में यह घटना शनिवार रात हुई। 30 साल के अंतलाल उइके के चचेरे भाई सोनू कुमरे की शुक्रवार को शादी थी। शनिवार रात को रिसेप्शन रखा गया था। नाचते हुए गिर जाने के बाद अंतलाल को अस्पताल भी ले गए, पर उसकी मौत हो चुकी थी। वह 3 बहनों में इकलौता भाई था। उसकी 5 साल की बेटी भी है।

8 1642916268

डांस करते-करते वह जमीन पर गिर गया

रिसेप्शन के दौरान डीजे की धुन पर सभी लाेग डांस कर रहे थे। एक चुम्मा तू हमको उधार दे दे…गाना बजा तो अंतलाल खुद को रोक नहीं पाया। वह स्टेज के नीचे ही डांस करने लगा। डांस करते-करते वह जमीन पर गिर गया। दोस्त उसके मुंह में बलून लगाकर उसे उठाते रहे…नहीं उठने पर दोस्तों ने कहा- उठ जा बहुत नाटक हो गया, लेकिन वह फिर भी नहीं उठा।

एक्सपर्ट बोले- पहले से कोई समस्या होगी

भोपाल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अशोक शर्मा (डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिको लीगल, भोपाल) के मुताबिक युवक को कोरोनरी की समस्या रही होगी। हार्ट का फेल्योर मौत की वजह हो सकता है। कई बार ओवर एक्टिविटी के कारण कोरोनरी साथ छोड़ देती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *