Headlines

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे 3 लोग डंपर की चपेट में

hjadsa s 1642670832 e1642679954854

उदयपुर: उदयपुर के झामर कोटडा रोड पर एक डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी मां और पत्नी को चोटें आई हैं। तीनों एक ही बाइक से युवक के ससुराल एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक ने हेलेमेट नहीं पहन रखा था।

समेता गांव निवासी रामलाल मीणा अपनी मां सुंदरीबाई और पत्नी सुहानी को बाइक से लेकर ओडा में सुहानी के बड़े पापा के देहांत पर अंतिम संस्कार में जा रहे थे। झामर कोटडा खदान मार्ग पर आरएसएमएम की ठेका कंपनी के एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया।

डंपर के आगे बाइक घुसने से युवक रामलाल डंपर के अगले हिस्से में फंस गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। माइंस की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद मां और बेटे की हालत गंभीर देखते हुए रेफर किया। दोनों का निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *