Headlines

गणतंत्र दिवस समारोह कोरोना के कारण इस बार सूक्ष्म स्तर पर ही होगा, आमजन अपने घरों पर ही झंडारोहण करेंगे

गणतंत्र दिवस

जयपुर। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन पर भी कोरोना का असर रहेगा। कोरोना को देखते हुए सरकार ने सीमित संख्या में ही राज्य स्तर के समारोह में केवल विशिष्टजनों को आमंत्रित किया है। आमजन से कहा गया है कि वे अपने घरों पर ही झंडारोहण करें। इसी तरह जिला मुख्यालयों, उपखण्ड स्तर पर होने वाले समारोह में भी एक कैटेगिरी निर्धारित की गई है केवल उन्हें ही आमंत्रित किया जाएगा। यहां तक की स्वतंत्रता सेनानियों और वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर शुभकामना प्रेषित करने को कहा गया है।

राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने इस बारे में एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है, जिसमें राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तथा स्कूलों में ध्वजारोहण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। सरकारी विद्यालयों व अन्य संस्थानों में गणतंत्र दिवस की औपचारिक रस्म अदायगी करने के निर्देश दिए गए है ताकि कोरोना प्रोटोकॉल की पालना हो सके।

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *