Headlines

श्री हिंदी साहित्य समिति को बचाने के लिए सबके सहयोग से चलाया जाएगा जनजागरण अभियान

WhatsApp Image 2022 01 18 at 21.06.55 e1642520622214

भरतपुर। श्री हिंदी साहित्य समिति सभागार में श्री हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच की सामान्य बैठक कोर कमेटी अध्यक्ष गंगाराम पाराशर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे सर्वसम्मति से आगामी कार्यवाही हेतु निम्न निर्णय लिए गए।

1 समस्त सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों व सचिवों से संपर्क कर सहयोग की अपील करना।
2 भरतपुर जिला व्यापार महासभा के अध्यक्ष संजीव गुप्ता से संपर्क करना।
3 निजी शिक्षण संस्थानों के अध्यक्षों के साथ कार्यकारिणी की मीटिंग।
4 समस्त कर्मचारी संघों से बैठक।
5 इन संगठनों के अतिरिक्त चेंबर ऑफ कॉमर्स, ऑयल मिल उद्योग परिषद, नगर निगम के महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों से बैठक, जिला प्रमुख व समस्त नर्सिंग होम संचालक, मैरिज होम संचालक, होटल संघ, हलवाई संघ, सराफा व्यापार संघ, बार एसोसिएशन, जिला पेंशनर समाज आदि से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।

इस अभियान को गति देने के लिए बैनर, टेंपलेट आदि के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस बैठक में गंगाराम पाराशर,श्याम सिंह जघीना, संजीव गोयल, अशोक धाकरे, ओम प्रकाश शर्मा ,इंद्रजीत भारद्वाज,नरेंद्र निर्मल, हरि ओम हरि, इन्दुशेखर शर्मा, मनीष उपाध्याय ,बृजेश कौशिक, डॉक्टर लोकेश शर्मा, जसवंत दारापुरिया ,गोविन्द डागुर,कपिल फौजदार, डॉक्टर लोकपाल सिंह, अभिषेक तिवारी ,राधा किशन सैनी, श्रीराम चंदेला, राजीव चौधरीआदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *